शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2025 में कौन-से म्यूचुअल फंड चुनें : इडेलवाइज म्यूचुअल फंड के दीपक जैन से बातचीत

इडेलवाइज म्यूचुअल फंड के प्रेसिडेंट और सेल्स प्रमुख दीपक जैन वर्ष 2024 के प्रमुख रुझानों के बारे में कहते हैं कि खुदरा निवेशक अब गिरते बाजार में अपनी सहभागिता कम नहीं करते। फंड श्रेणियों में मल्टी एसेट या बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों में निवेशकों की रुचि दिख रही है।

वहीं स्मार्ट बीटा फंडों का चलन भी बढ़ा है और दीपक जैन का कहना है कि 2025 में यह चलन और तेज होगा। वर्ष 2025 में निवेशक कैसा रखें अपना म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो, देखें इस बारे में दीपक जैन से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

(शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!