शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड (HSBC Mutual Fund) ने शुरू की नयी योजना

एचएसबीसी म्यूचुअल फंड (HSBC Mutual Fund) ने शुक्रवार को एचएसबीसी इक्विटी हाइब्रिड फंड (HSBC Equity Hybrid Fund) नाम से एक नयी योजना शुरू की है।

यह एक ओपन-एंडेड हाइब्रिड योजना है, जो सब्सक्रिप्शन के लिए 12 अक्टूबर तक खुली रहेगी। संपत्ति आवंटन पर नजर डालें तो इस योजना में निवेशकों से जुटायी गयी 70% पूँजी इक्विटी और बाकी 30% पूँजी ऋण प्रतिभूतियों में लगायी जायेगी।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोलों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प हैं। एचएसबीसी इक्विटी हाइब्रिड फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और इसके बाद 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इस योजना में 12 महीनों के बाद 10% इकाइयाँ रिडीम करने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इस फंड का प्रदर्शन बेंचमार्क 70% संपत्तियों के लिए एसऐंडपी बीएसई 200 और बाकी 30% के लिए क्रिसिल कम्पोजिट बॉन्ड फंड इंडेक्स होगा।
इस फंड का प्रबंधन एचएसबीसी ग्लोबल एएमसी इंडिया के इक्विटी प्रमुख नीलोत्पल सहाय और निश्चित आय प्रमुख संजय शाह करेंगे। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!