शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने सितंबर में कहाँ की खरीदारी

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC) ने सितंबर 2018 में कई कंपनियों के इक्विटी शेयरों में खरीदारी की।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंड कंपनी के पास अगस्त 2018 के आँकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो के 4.8 लाख शेयर थे, जो सितंबर 2018 के आँकड़ों में 247% बढ़ कर 16.6 लाख हो गये। इस तरह अगस्त में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने लार्सन ऐंड टुब्रो के 11.8 लाख शेयरों की खरीदारी की।
इसी प्रकार आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने सितंबर में जिन कंपनियों के अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं, उनमें एलआईसी हाउसिंग, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एंटरटेनमेंट नेटवर्क और वेदांत शामिल हैं। इसके अलावा एनटीपीसी, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस उन कंपनियों में शामिल हैं, जिनके शेयरों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने थोड़ी बिकवाली की है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!