शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के बोर्ड ने लिया म्यूचुअल फंड कारोबार बेचने का निर्णय

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के निदेशक मंडल ने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कारोबार बेचने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।

आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने अपनी म्यूचुअल फंड कारोबार इकाइयों, आईडीबीआई एसेट मैनेजमेंट (IDBI Asset Management) और आईडीबीआई एमएफ ट्रस्टी (IDBI MF Trustee), में हिस्सेदारी बिक्री पर मुहर लगा दी है।
मई 2019 में खबर आयी थी कि बैंक ने इन दोनों इकाइयों की बिक्री के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) को बतौर सलाहकार नियुक्त किया है। आईडीबीआई बैंक ने खरीदारों से 10 जून तक अपने 9,000 करोड़ रुपये की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) वाले म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए आवेदन माँगे थे।
दरअसल आईडीबीआई बैंक की नयी मालिक एलआईसी (LIC) को अपना खुद का म्यूचुअल फंड कारोबार होने की वजह से बैंक का म्यूचुअल फंड व्यवसाय बेचना जरूरी था। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!