शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी म्यूचुअल फंड (IDFC Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

आईडीएफसी म्यूचुअल फंड (IDFC Mutual Fund) ने एक नयी योजना आईडीएफसी स्मॉल कैप फंड (IDFC Small Cap Fund) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना होगी, जिसमें 65% निवेश इक्विटी और इक्विटी संबंधित उपकरणों तथा शेष 35% निवेश ऋण और मुद्रा बाजार साधनों में किया जायेगा। इस योजना में रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) और आधारभूत संरचना निवेश ट्रस्ट (इन्विट्स) में अपनी संपत्ति का 10% तक निवेश करने का प्रावधान भी है।
आईडीएफसी स्मॉल कैप फंड में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान होंगे। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये का निवेश किया जा सकेगा। इसमें 12 महीनों से पहले निवेश निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। वहीं इस फंड का प्रदर्शन मानदंड एसऐंडपी बीएसई स्मॉल कैप (S&P BSE Small Cap) सूचकांक रहेगा। (शेयर मंथन, 25 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!