शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने नवंबर में इन शेयरों की संख्या में किया बदलाव

नवंबर में कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने अपने इक्विटी फंडों के पोर्टफोलिओ में कई कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की, जबकि कुछ कंपनियों के शेयर बेचे।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड की इक्विटी योजनाओं में अक्टूबर 2017 के आँकड़ों के अनुसार इन्द्रप्रस्थ गैस के 27.86 लाख शेयर थे, जो नवंबर 2017 के आँकड़ों में बढ़ कर 1.50 करोड़ से अधिक हो गये। इस तरह नवंबर में इस फंड घराने ने इन्द्रप्रस्थ गैस के 1.22 करोड़ शेयरों से अधिक की खरीदारी की है। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक, आइडिया सेलुलर, ्शोक लेलैड, सेल, टाटा मोटर्स, वेदांत, हिंडाल्को, टाटा पावर और पावर फाइनेंस ऐसे प्रमुख नाम हैं, जहाँ कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने नवंबर में खरीदारी की है।
दूसरी ओर शेयरों की संख्या के लिहाज से इसने सबसे अधिक बिक्री टीवी18 के शेयरों में की है। इसने अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में टीवी18 के शेयरों की संख्या 57.82 लाख से घटा कर 9.03 लाख कर ली है, यानी इसके 48.79 लाख शेयर बेच दिये। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में इसने बिकवाली की, उनमें आईडीएफसी बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशंस, जैन इरिगेशन, अपोलो टायर्स, हिदुस्तान जिंक, साउथ इंडियन बैंक, डीएलएफ, टाटा ग्लोबल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!