शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने नयी योजना के लिए माँगी सेबी की मंजूरी

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) ने मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 250 इंडेक्स फंड (Motilal Oswal Nifty 250 Index Fund) शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड योजना है, जिसमें निवेशकों से जुटायी गयी पूँजी का 95% हिस्सा निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 इंडेक्स (Nifty LargeMidcap 250 Index) की प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा। बाकी 5% ऋण और मुद्रा बाजार में लगाया जायेगा।
इस योजना में रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ केवल ग्रोथ विकल्प है। मोतीलाल ओसवाल निफ्टी 250 इंडेक्स फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज के निवेश किया जायेगा।
फंड में एक साल या इससे पहले रिडीम करने या योजना बदलने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इस योजना के फंड प्रबंधक आशीष अग्रवाल होंगे, जिनके पास वित्तीय क्षेत्र में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!