शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) ने अति-अल्पावधि फंड में रोका सब्सक्रिप्शन

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (Motilal Oswal Mutual Fund) ने अपने मोतीलाल ओसवाल अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड (Motilal Oswal Ultra Short Term Fund) में सब्सक्रिप्शन रोक दिया है।

फंड हाउस ने अपनी इस योजना में सब्सक्रिप्शन के साथ ही अतिरिक्त स्विच-इन (बदलने की सुविधा) पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
खबरों के अनुसार मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने कहा है कि इस योजना में एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजनाओं) के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया और अन्य पूर्व-पंजीकृत निवेश भी बंद रहेंगे। मगर इनके अलावा मोतीलाल ओसवाल अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड की बाकी किसी विशेषता में कोई बदलाव नहीं होगा। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!