शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) ने खरीदे नवकार कॉर्प के शेयर

रिलायंस म्यूचुअल फंड (Reliance Mutual Fund) ने सूचीबद्ध कंपनी नवकार कॉर्प (Navkar Corp) के 35,00,000 शेयर खरीदे हैं।

फंड हाउस ने कंपनी के इन शेयरों को 78 रुपये प्रति की दर से खरीदा है। वहीं गोल्डमैन सैक्स इंडिया फंड (Goldman Sachs India Fund) ने नवकार कॉर्प के 39,80,018 शेयरों को 78 रुपये के भाव पर ही बेच दिया।
इस बीच नवकार के शेयर में आज कमजोरी आयी है, जिससे यह 52 हफ्तों के निचले स्तर भी गिरा। बीएसई में नवकार कॉर्प का शेयर 80.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 80.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 77.70 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर फिसला। करीब पौने 11 बजे यह 2.15 रुपये या 2.68% की कमजोरी के साथ 78.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!