शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीपीएसई ईटीएफ (CPSE ETF) के फॉलो-ऑन फंड ऑफर (FFO) को मिले 5.5 गुना आवेदन

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के फर्दर फंड ऑफर (FFO) को निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

एफएफओ में एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित कोटे को करीब 5.5 गुना आवेदन मिले हैं। सरकार ने एंकर निवेशकों के लिए 2,400 करोड़ रुपये का निवेश कोटा तय किया था, जबकि इसके मुकाबले एंकर निवेशकों ने करीब 13,300 करोड़ रुपये के लिए आवेदन भेजे।
11 सरकारी कंपनियों वाले ईटीएफ का इश्यू आकार 8,000 करोड़ रुपये का था। मगर सरकार ने इसमें 6,000 करोड़ रुपये का ग्रीन-शू विकल्प भी रखा था, जिसकी अब अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर जरूरत होगी। ग्रीन-शू ऑप्शन के तहत अतिरिक्त शेयर जारी करने का प्रावधान रखा जाता है।
एंकर निवेशकों के बाद खुदरा और संस्थागत निवेशकों के लिए यह एफपीओ आज से खुलेगा। निवेशक इसमें 30 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। सरकार सभी श्रेणी के निवेशकों को 4.5% की छूट दे रही है।
गौरतलब है कि सीपीएसई ईटीएफ का संचालन रिलायंस एएमसी करती है। रिलायंस निप्पॉन लाइफ, सीपीएसई ईटीएफ की प्रस्तावित किस्त की प्रबंधक है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!