शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेलिगेयर इन्वेस्को म्यूचुअल फंड (Religare Invesco Mutual Fund) की नयी योजना

रेलिगेयर इन्वेस्को एमएफ ने नयी फंड योजना- रेलिगेयर इन्वेस्को पैन यूरोपियन इक्विटी फंड (Religare Invesco Pan European Equity Fund)- की पेशकश की है।

इस योजना का उद्देश्य इन्वेस्को पैन यूरोपियन इक्विटी फंड में निवेश कर पूँजी में वृद्धि करना है। यह फंड मुख्यतः यूरोपीय कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है।

इस नये फंड से निवेशकों को यूरोप में निवेश करने का अवसर मिलेगा। यह फंड ऑफर निवेश के लिए 16 जनवरी से खुल कर 29 जनवरी 2014 को बंद हो जायेगा। इस फंड ऑफर में ग्रोथ और लाभांश दोनों विकल्प होंगे। इसमें न्यूनतम 5000 रुपये से निवेश आरंभ किया जा सकता है। इसमें सिप की सुविधा भी उपलब्ध है। इस योजना में प्रवेश प्रभार शून्य है। लेकिन यदि कोई निवेशक 18 महीने या इससे पहले इस योजना से बाहर निकलना चाहता है तो उस पर 1% निकासी शुल्क लिया जायेगा।  

इस कारोबारी साल की दिसंबर तिमाही के अंत तक रेलिगेयर इन्वेस्को म्यूचुअल फंड की औसत परिसंपत्ति 13,706 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!