शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी को 5260, 5240 पर सहारा

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक : मेरा मानना था कि तकनीकी रूप से बाजार अभी कमजोर ही है और इसमें अभी और गिरावट आनी चाहिए, लेकिन ऐसा करने से पहले इसे 17,926 के समर्थन स्तर को काटना होगा। 

सेंसेक्स ने यह समर्थन स्तर तोड़ा, जिसके बाद तीखी गिरावट आयी है। तकनीकी रूप से बाजार अब भी कमजोर ही है। सेंसेक्स के लिए अगले महत्वपूर्ण समर्थन स्तर 17,619 और 17,468 पर हैं। ऊपर इसे 18,000 पर बाधा मिलेगी। निफ्टी के लिए समर्थन स्तर 5260 और 5240 पर हैं। निफ्टी को ऊपर 5400 पर बाधा मिलेगी। (Prakash Gaba, Technical Analyst)

(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!