शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने शुरू की 1,103 की दिवसीय क्लोज एंडेड इक्विटी योजना

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने शुक्रवार को 1,103 दिवसीय क्लोज एंडेड इक्विटी योजना टाटा वैल्यू फंड - सीरीज 1 (Tata Value Fund - Series 1) शुरू की है।

यह योजना / न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 06 जुलाई तक खुला है, जिसमें उन शेयरों में निवेश पर ध्यान दिया जायेगा जो अपने स्वाभाविक मूल्य से डिस्काउंट पर कारोबार करते हैं। संपत्ति आवंटन के मामले में टाटा वैल्यू फंड - सीरीज 1 80% शेयरों तथा बाकी 20% ऋण और मुद्रा बाजार उपकरणों में निवेश करेगा। डायरेक्ट तथा रेग्युलर दोनों प्लैन के साथ इसमें ग्रोथ तथा डिविडेंड दोनों के विकल्प मौजूद हैं। इस योजना में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर एक रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। वहीं इसमें निकासी शुल्क शून्य है। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!