शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा एसेट मैनेजमेंट : दनेश मिस्त्री पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं के प्रमुख नियुक्त

टाटा एसेट मैनेजमेंट (Tata Asset Management) ने दनेश मिस्त्री (Danesh Mistry) को पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (पीएमएस) का प्रमुख नियुक्त किया है।

कंपनी ने दनेश मिस्त्री की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है। टाटा एसेट मैनेजमेंट ने हाल ही में अपने पीएमएस विभाग को मजबूत बनाया है। दऱअसल कंपनी की उपभोक्ताओं के विशेष भाग पर ध्यान देने की योजना है।
गौरतलब है कि दनेश मिस्त्री टाटा एसेट मैनेजमेंट की निवेश टीम से 9 से भी अधिक सालों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने फंड हाउस में रिसर्च विश्लेषक के रूप में शुरुआत की थी, जबकि इस समय वे फंड प्रबंधक हैं। मिस्त्री के पास प्राइवेट इक्विटी और पूँजी बाजार सहित फंड प्रबंधन, इक्विटी रिसर्च, बंधक और निवेश बैंकिंग में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है।
टाटा एसेट मैनेजमेंट से पहले मिस्त्री ने एचडीएफसी और ईएनएएम सिक्योरिटीज से जुड़े रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!