शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना (Gold), ताँबा (Copper) बेचें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में बिकवाली की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 26450 रुपये के आसपास बेच कर 26030 और 25780 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 26600 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।

चाँदी (Silver) में भी बिकवाली की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 41850 रुपये के आसपास बेच कर 41000 और 40450 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 42500 रुपये का रखें।

ताँबा (Copper) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 421 रुपये के आसपास खरीद कर 428 और 432 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 418 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।  
जस्ता (Zinc) में भी आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 111 रुपये के आसपास खरीद कर 113 रुपये और फिर 114.2 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 110 रुपये के नीचे चली जाये, तो सौदा काट लें। 
एल्युमिनियम (Aluminum) में भी खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 107 रुपये के आसपास खरीद कर 109 और 110 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 106 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!