शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना (Gold), चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 30050 रुपये के आसपास खरीद कर 30300 और 30460 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 29900 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।

चाँदी (Silver) में भी खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 49300 रुपये के आसपास खरीद कर 56150 और 50850 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 48600 रुपये का रखें।
ताँबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 450.50 रुपये के आसपास बेच कर 444.50 और 440 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 454 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।  
जस्ता (Zinc) में भी आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 117.75 रुपये के आसपास बेच कर 116.20 रुपये और फिर 115.50 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 118.60 रुपये के ऊपर चली जाये, तो सौदा काट लें। 
एल्युमिनियम (Aluminum) में भी बिकवाली की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 1112 रुपये के आसपास बेच कर 110.10 और 109.30 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 113 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013) 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!