शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना (Gold), चाँदी (Silver) बेचें: रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) और चाँदी (Silver) में बिकवाली की सलाह दी है।
इसके मुताबिक सोना को 29760 रुपये के आसपास बेच कर 29060 और 28790 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 30060 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।
चाँदी (Silver) में भी बिकवाली की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 45680 रुपये के आसपास बेच कर 44260 और 43750 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 45990 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।
ताँबा (Copper) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 458.50 रुपये के आसपास खरीद कर 464.60 और 467.90 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। घाटा काटने का स्तर 454 रुपये का रखें यानी जब इसकी कीमत इससे नीचे चली जाये तो इस सौदे से निकल जायें। 
जस्ता (Zinc) में भी आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 120.90 रुपये के आसपास खरीद कर 124.30 रुपये और फिर 126 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 119 रुपये के नीचे चली जाये, तो सौदा काट लें।
रेलिगेयर कमोडिटीज ने एल्युमिनियम (Aluminum) में भी खरीदारी की राय दी है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 108.50 रुपये के आसपास खरीद कर 111.50 और 112.90 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 107 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!