शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना (Gold) खरीदें, चाँदी (Silver) बेचें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 26800 रुपये के आसपास खरीद कर 27100 रुपये और 27230 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 26690 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट लें। 

चाँदी (Silver) में आज बिकवाली की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 38850 रुपये के आसपास बेच कर 38100 और 37700 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 39220 रुपये का रखें। 

तांबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह दी गयी है। इसके मुताबिक तांबा को 418.50 रुपये के आसपास बेच कर 414-412 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 422 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।

जस्ता (Zinc) में बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 141.90 के आसपास बेच कर 140.30 रुपये और 139.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 142.80 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। 

एल्युमिनियम (Aluminum) में आज खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 121.10 रुपये के ऊपर खरीद कर 122.20 रुपये और 123.20 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 120 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!