शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना (Gold), चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 26300 रुपये के आसपास खरीद कर 26610 रुपये और 26850 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 26000 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।

चाँदी (Silver) में भी खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 35600 रुपये के आसपास खरीद कर 36150 और 36400 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 35300 रुपये का रखें।

तांबा (Copper) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक तांबा को 410 रुपये के आसपास खरीद कर 416-418 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 406 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।

जस्ता (Zinc) में आज खरीदारी की सलाह दी गयी है। इसके मुताबिक जस्ता को 138.20 के आसपास खरीद कर 140 रुपये और 141.10 रुपये का लक्ष्य रखें। लेकिन अगर कीमत 137.10 रुपये के नीचे चली जाये, तो सौदा काट लें।

एल्युमिनियम (Aluminum) में खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 125 रुपये के आसपास खरीद कर 127.20 और 128.40 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 124.30 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!