शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना (Gold), चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare) ने आज सोना (GOLD) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 27150 रुपये के आसपास खरीद कर 27650 रुपये और 27970 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 26810 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।

चाँदी (Silver) में भी खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 37220 रुपये के आसपास खरीद कर 38560 और 39150 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 36770 रुपये का रखें।

तांबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक तांबा को 395 रुपये के आसपास बेच कर 389-385 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 399 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।

जस्ता (Zinc) में आज बिकवाली की सलाह दी गयी है। इसके मुताबिक जस्ता को 138.20 के आसपास खरीद कर 135.80 रुपये और 135.80 रुपये का लक्ष्य रखें। लेकिन अगर कीमत 139 रुपये के ऊपर चली जाये, तो सौदा काट लें।

एल्युमिनियम (Aluminum) में भी बिकवाली की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 113.30 रुपये के आसपास बेच कर 111.50 और 110.60 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 114.10 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2015) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!