शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँचा सोना (Gold)

सोने की कीमतें आज भारी गिरावट के साथ पिछले पाँच साल के सबसे निचले स्तर पर चली गयी हैं। आज 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 25,000 रुपये के नीचे चली गयी। सोने की कीमत में आयी इस गिरावट का मुख्य कारण चीन में सोने की माँग में आयी कमी को माना जा रहा है। चीन सोने का सबसे बड़ा खरीदार देश है। वहीं ग्रीस संकट टलने से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में तेजी का रुख बना हुआ है, जिस कारण निवेशकों की पहली पसंद शेयर बाजार बना हुआ है। इसके साथ ही डॉलर के मजबूत होने को भी सोने की कीमत कम होने से जोड़ कर देखा जा रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!