शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने बैंकों को छूट दी स्वर्ण जमा योजना पर ब्याज तय करने की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्वर्ण मौद्रीकरण योजना (Gold Monetisation Scheme) के लिए गुरुवार को जारी दिशानिर्देशों में बैंकों को स्वर्ण जमाओं (Gold Deposite) पर खुद अपनी ब्याज दरें तय करने की छूट दे दी है।

यह योजना देश में निष्क्रिय पड़े 20,000 टन सोने के भंडार का एक हिस्सा बैंकिंग प्रणाली में लाने का प्रयास है।
- स्वर्ण जमा (डिपॉजिट) की कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी
- कम-से-कम 30 ग्राम शुद्ध सोना जमा कराना आवश्यक
- जमा का मूल और ब्याज दोनों सोने में ही दर्ज होगा
- जमा करने से पहले होगी शुद्धता की परख
- जमा करते समय पहचान के दस्तावेज (केवाईसी) जरूरी
- छोटी अवधि में 1-3 साल तक के लिए जमा
- मध्यम अवधि में 5-7 साल के लिए जमा
- लंबी अवधि में 12-15 साल के लिए जमा
- न्यूनतम लॉक-इन अवधि होगी
- तय अवधि से पहले सोना वापस लेने पर लगेगा जुर्माना
- जुर्माने का निर्धारण बैंक स्वयं करेंगे
- परिपक्वता पर भुगतान सोने में या रुपये में लेने का विकल्प
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 5 नवंबर को औपचारिक शुरुआत
- सरकार ने सितंबर में स्वीकृति दी थी इस योजना को
(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!