शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फरवरी में गोल्ड ईटीएफ संपत्तियाँ 5.53% घटीं, इन्कम फंड संपत्तियाँ नई ऊँचाई पर

अर्थव्यवस्था में तेजी को देखते हुए फरवरी के दौरान म्यूचुअल फंड की संपत्तियाँ पहली बार 12 लाख करोड़ के आँकड़े को पार कर गयी हैं।

हालाँकि सोने की कीमतों में दबाव के कारण गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों का निकलना जारी है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान गोल्ड ईटीएफ की संपत्तियाँ 4 अरब रुपये घटकर 68.44 अरब रुपये के स्तर पर आ गयी हैं। यह स्तर जुलाई 2011 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इस श्रेणी में लगातार 21वें महीने कुल संपत्तियों में गिरावट देखने को मिली है। फरवरी के दौरान ही सोने की कीमत 4.26% गिरी है।

फरवरी के दौरान इन्कम फंड की कुल संपत्तियाँ 5.22 लाख करोड़ की रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गयी हैं। साथ ही रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दरों में कमी की उम्मीद से गिल्ट फंड की संपत्तियाँ भी अबतक के अपने उच्चतम स्तर यानी 131.8 अरब रुपये पर पहुँच गयी हैं। अन्य फंड श्रेणियों की बात करें तो इक्विटी फंड की संपत्तियों में लगातार 10वें महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं बैलेंस्ड फंड की संपत्तियों में लगातार नौवें महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये फरवरी में 7.15 अरब रुपये बढ़कर 265 अरब रुपये की हो गयी हैं। (शेयर मंथन, 9 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!