शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में विकास की रफ्तार उम्मीद से धीमी

भारत की उत्पादन विकास दर पिछले 7 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुँच गयी है।

निक्केई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) 51.2% रहा है जो अगस्त माह में 52.3% था। पीएमआई में आयी गिरावट मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में गिरावट को दर्शाता है। उत्पादन क्षेत्र में गिरावट का मुख्य कारण घरेलू माँग में कमी, उच्च ब्याज दर, और निर्यात में कमी आना है। गत वर्ष के मई माह के बाद से यह सबसे कमजोर उत्पादन वृद्धि दर्ज हुई है। उत्पादन के तीनों प्रमुख क्षेत्रों में वृद्धि दर उम्मीद से धीमी है। देश की जीडीपी वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में 7% रही है जबकि इससे पिछली तिमाही में 7.5% रही थी। आरबीआई ने पहले ही वित्तीय वर्ष में जीडीपी वृद्धि अनुमान 7.6% से घटाकर 7.4% कर दिया है। हालाँकि सर्वे में महंगाई के कम रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अतिरिक्त आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में 0.50% की कटौती के बाद से निवेश और उत्पादन क्षेत्र में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। (शेयर मंथन, 2 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!