शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीपावली तक निफ्टी (Nifty) 5800 के आसपास : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार अभी तो एक सीमित दायरे में लग रहा है और आने वाले दिनों में निफ्टी (Nifty) का दायरा 5550-5650 के बीच रहेगा।

फिलहाल मुझे निफ्टी 5550 के नीचे जाता नहीं दिख रहा है। बाजार की दिशा मोटे तौर पर ऊपर की ओर ही नजर आ रही है। मेरा मानना है कि दीपावली तक निफ्टी 5800 के आसपास तक जा सकता है।
कारोबारियों को मेरी सलाह है कि अभी उन्हें अपना ध्यान खरीदारी की ओर ही रखना चाहिए। निफ्टी में 5500 पर घाटा काटने का स्तर रख कर खरीदारी करना ठीक रहेगा। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो अपोलो टायर्स, डिश टीवी और टाटा मोटर्स अच्छे दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि 1-2 हफ्तों की अवधि के लिए इन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की जा सकती हैं। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 01 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!