शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगले दो हफ्तों में निफ्टी (Nifty) 6200 पर : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार मुझे सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6020-6080 के बीच रहेगा।

अगर निफ्टी 6080 स्तर की बाधा को पार कर लेता है, तो अगले दो हफ्तों में 6200 तक जा सकता है। मेरी राय है कि कारोबारी मौजूदा स्तरों पर निफ्टी में खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन इसमें 5990 का घाटा काटने का स्तर रखें।
क्षेत्रों के लिहाज से दूरसंचार, इन्फ्रा और तेल-गैस ठीक लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो रिलायंस इन्फ्रा, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयर अच्छे दिख रहे हैं। निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीद सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 840 रुपये का रखें, जबकि इसका एक महीने का लक्ष्य भाव 920-925 रुपये है। इंडियन ऑयल के शेयर को 280 रुपये का घाटा काटने का स्तर रख कर खरीदें। इसका 3-4 हफ्तों का लक्ष्य भाव 340 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 16 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!