शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5800 पर मजबूत समर्थन : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार एक दायरे में लग रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5840-5890 के बीच रहेगा।

निफ्टी को 5800 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगर निफ्टी 5800 के स्तर को तोड़ देता है, तो यह 5500 के स्तर तक फिसल सकता है। मेरी राय है कि कारोबारी निफ्टी में 5800 का घाटा काटने का स्तर रख कर नयी खरीदारी कर सकते हैं। निफ्टी के 5800 के ऊपर रहने तक कारोबारी बिकवाली सौदे करने से बचें।

क्षेत्रों के लिहाज से पावर, तेल-गैस और बैंक ठीक लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 830 रुपये का रखें, जबकि इसका 2 हफ्तों का लक्ष्य भाव 910 रुपये है। सन टीवी के शेयर को 405 रुपये के मौजूदा भाव पर खरीदारी करें। इसमें 380 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1 हफ्ते का लक्ष्य भाव 450 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!