शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5600 के आसपास : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5590-5670 के बीच रहेगा।
अभी निफ्टी को 5670-5700 के स्तर में कड़ी बाधा मिल रही है, जबकि 5535-5540 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। कल जून वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 5600 के आसपास यानी 10-20 अंक ऊपर-नीचे होगा।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी को छोड़कर सभी कमजोर नजर आ रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो आईआरबी इन्फ्रा के शेयर को 97 रुपये के आसपास बिकवाली कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 105 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 75 रुपये है। आरईसी शेयर को 190-192 रुपये पर बेचें। इसमें 202 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 170 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 26 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!