शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) का दायरा 5835-5940 : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5835-5940 के बीच रहेगा।
मुझे घरेलू बाजार आने वाले समय में कमजोर दिख रहा है। मेरा कहना है कि नीतिगत ब्याज दरों को लेकर कल आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद नही दिख रही है, बल्कि सीआरआर में बढ़ोतरी होने की संभावना लग रही है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी छोड़कर सभी कमजोर नजर आ रहे है। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो आरईसी के शेयर को 170-174 रुपये पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 181-185 रुपये के ऊपर का रखें, जबकि इसका 2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 157-148 रुपये है। कोटक महिंद्रा बैंक को 680-685 रुपये पर बेचें। इसमें 705-710 रुपये के ऊपर का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 645-621 रुपये का है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!