शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 6650 पर मजबूत समर्थन : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6730-6820 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 6650 पर मजबूत सहारा मिलेगा। मुझे आगामी 1-2 हफ्ते में निफ्टी का लक्ष्य 7000 का दिख रहा है।

क्षेत्रों के लिहाज से पावर, बैंक और धातु मजबूत दिख रहे हैं, जबकि आईटी, एफएमसीजी और दवा दबाव में लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो केनरा बैंक के शेयर को 280-285 रुपये के आसपास खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 265 रुपये का रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 340 रुपये का होगा। टाटा पावर के शेयर में 83-84 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 78 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 95 रुपये है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)

(शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!