शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगले आठ महीने में निफ्टी (Nifty) का लक्ष्य 8400 : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7550-7700 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि मौजूदा समय में निफ्टी को 7550 पर मजबूत सहारा मिल रहा है, जबकि आने वाले दिनों में निफ्टी को 7400 पर मजबूत समर्थन मिलेगा। मुझे आगामी आठ महीनों में निफ्टी का लक्ष्य 8400 का दिख रहा है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, तेल-गैस, सीमेंट, पावर और धातु मजबूत दिख रहे हैं, जबकि आईटी और दवा दबाव में लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो डिश टीवी के शेयर को 55-66 रुपये के आसपास खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 51 रुपये का रखें। इसका 2-3 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 70 रुपये का होगा। बीएचईएल के शेयर में 260-265 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 240 रुपये का रखें, जबकि इसका 2-3 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 310 रुपये है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)

(शेयर मंथन, 09 जून 2014)

Comments  

shivdattsinh
# shivdattsinh 2014-06-09 21:30
Hello Minglani sir,

Learnt a lot watching your shows,but feeling disappointed after knowing that your show sher bazaar will not be telecasted from now on.Still it was a superb learning experience watching you and really enjoyed watching your show .
Thanks again and will wait eagerly for sher bazaar to be on air again ,meanwhile will watch this space for tips.
mela ram rathor
# mela ram rathor 2014-06-09 13:25
sher bazar ka samay subha ka rakho

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!