शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगले तीन महीने में निफ्टी (Nifty) चढ़ेगा 8400 तक : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7530-7700 का रह सकता है।

मुझे निफ्टी 7530 के नीचे नहीं जाते दिख रहा है। मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा सकारात्मक रह सकती है। अगले 1-3 महीने में निफ्टी 8400 तक चढ़ सकता है। निफ्टी को 7500 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, पावर, फाइनेंशियल, सीमेंट, इन्फ्रा और तेल-गैस मजबूत दिख रहे हैं, जबकि आईटी और दवा दबाव में लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो एलआईसी हाउसिंग के शेयर को 320-322 रुपये के आसपास खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 309 रुपये का रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 360 रुपये का होगा। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 2500 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 2410 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 2720 रुपये है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!