शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 8000 के नीचे : सुनील मिंगलानी (Sunil Minglani)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 7850-7950 का रह सकता है।

निफ्टी को 7800 पर मजबूत सहारा मिल रहा है। अगले हफ्ते अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 8000 के नीचे में हो सकता है। मेरा कहना है कि मौजूदा समय में निफ्टी के लिए 8000 का स्तर कड़ी बाधा है। अगर निफ्टी 8000 के स्तर को पार कर लेता है, तो यह 8400 और 8500 तक जा सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, सीमेंट, पावर और इन्फ्रा मजबूत दिख रहे हैं, जबकि आईटी, एफएमसीजी और दवा कमजोर लग रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो सिंडिकेट बैंक के शेयर को 126-127 रुपये के आसपास खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 119 रुपये का रखें। इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 145 रुपये का होगा। टाटा पावर के शेयर में 93 रुपये के आसपास खरीदारी करें। इसमें घाटा काटने का स्तर 87 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 हफ्तों की अवधि का लक्ष्य भाव 110 रुपये है। सुनील मिंगलानी, तकनीकी विश्लेषक (Sunil Minglani, Technical Analyst)

(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!