शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

होंडा (Honda) : होंडा सिटी (Honda City) कार जल्द होगी पेश

होंडा (Honda) अपनी नयी कार को जल्द ही बाजार में पेश करने जा रहा है।

कंपनी की होंडा सिटी (Honda City) कार 7 जनवरी 2014 को बाजार में उतर सकती है। कंपनी नयी कार को पेट्रोल, सीवीटी पेट्रोल और डीजल तीन वेरिएंट में पेश करेगी।

खास बात यह है कि कंपनी पहली बार सिटी के नये मॉडल को डीजल इंजन में उतारेगी। होंडा सिटी के डीजल में 1.5 लीटर का आई-डीटीईसी इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्यूएल ट्रांसमिशन लगा है। हालाँकि अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2013)       

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!