शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोकिया आशा 308 (Nokia Asha 308) स्मार्टफोन लांच

नोकिया (Nokia) ने आशा श्रेणी में अपना नया स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है।
ड्यूल सिम में नोकिया आशा 308 (Nokia Asha 308) को 3 इंच टचस्क्रीन के 400x240 पिक्सल रिजोल्यूशन में उतारा गया है।
इसमें 800 मेगाहर्टज प्रोसेसर के साथ 64 एमबी की इंटर्नल मेमोरी और 128 एमबी रोम (ROM) की सुविधा दी गयी है। आरडीएस के साथ एफएम रेडियो और 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी लगा हुआ है।
3.0 ब्लूटुथ के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी मेमोरी को 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
चित्र आभार : नोकिया

नोकिया आशा 308 में 2जी के साथ 40 प्रीमियम ईए गेम्स और फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्स एप जैसे एप्स से प्री-लॉडिड है। स्मार्टफोन में यू-ट्यूब से वीडियो स्ट्रीमिंग और नोकिया मेसैजिंग सर्विस जैसे फीचर्स की सुविधा भी दी गयी है।
इस स्मार्टफोन का वजन 104 ग्राम है। नोकिया आशा 308 काले और हल्के सुनहरे दो रंगों में उपलब्ध है। इसमें ली-ऑयन की 1110एमएएच बैटरी लगी हुई है।
बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 5685 रुपये में मौजूद है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)  

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!