शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईबॉल स्लाइड 3जी 7334 (Iball Slide 3G 7334) टैबलेट लांच

आईबॉल स्लाइड 3जी 7334 (Iball Slide 3G 7334)  टैबलेट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है।

यह टैबलेट एंड्रॉयड 4.0 पर चलता है। टैबलेट में 1024 x 600 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 7 इंच की एचडी वीएसवीजीए टचस्क्रीन लगी है।
इस टैबलेट की खास बात यह है कि यह ड्यूल सिम टैबलेट है जिसे एफएम ट्रांसमीटर के साथ तैयार किया गया है। यह कॉर्टेक्स ए9 प्रोसेसर के साथ 3जी को सपोर्ट करता है। 3जी सपोर्ट के साथ डिवाइस की 7.2 एमबीपीएस स्पीड है। टैबलेट में दो कैमरे लगे हुए हैं। 2.0 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और आगे वीजीए कैमरा लगा हुआ है। टैबलेट में उपलब्ध कैमरा 360 डिग्री पर फोटो लेने की क्षमता रखता है। इसमें 3जी वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा दी गयी है। साथ में यह जीपीएस और ए-जीपीएस को भी सपोर्ट करता है।
बाजार में टैबलेट की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!