शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत का पहला वॉइस कॉलिंग टैबलेट (Voice Calling Tablet) लांच

पैंटल टेक्नोलॉजीज (Pantel Technologies) ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट उतारा है।

पेन्टा टी-टैबलेट (Penta T-Tablet) भारत का पहला वॉइस कॉलिंग टैबलेट (Voice Calling Tablet) है। टैबलेट में 2जी सिम कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच की मल्टीटच स्क्रीन लगी हुई है। जो 4.0 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से चलता है। टैबलेट में 1.2गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स ए8 प्रोसेसर, 400जीपीयू और 1जीबी रैम लगी हुई है। 
इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। 3जी यूएसबी डॉन्गल सपोर्ट के साथ 8जीबी की इंटर्नल स्टोरेज मेमोरी भी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही ऑपरेशनल कीबोर्ड और स्टीरियोफोनिक स्पीकर सिस्टम और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा की भी सुविधा दी गयी है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 8,299 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2012) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!