शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आकाश 2 टैबलेट (Aakash 2 Tablet) यूएन (UN) में पेश

आकाश 2 टैबलेट (Aakash 2 Tablet) के भारत में लांच होने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पेश किया गया है।

आकाश 2 टैबलेट को संयुक्त राष्ट्र (United Nation) में महासचिव बान की मून (Ban-Ki-Moon) की अध्यक्षता में पेश किया गया। इस टैबलेट की यूएसपी इसकी कम कीमत है। इसकी शुरुआती कीमत 2,200 रुपये रखी गयी है।
गौरतलब है कि डाटाविंड (Datawind) कंपनी द्वारा तैयार किया गया आकाश 2 टैबलेट 7 इंच की टचस्क्रीन के साथ लीनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। आकाश 2 एंड्रॉयड 4.0 पर चलता है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स ए8 प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम है। इसमें 4जीबी की इंटर्नल मेमोरी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यूएसबी पोर्ट, फ्रंट कैमरा की भी सुविधा दी गयी है। 
इस टैबलेट को विशेष रूप से छात्रों को ध्यान मे रख कर तैयार किया गया है। छात्रों के लिए आकाश-2 की कीमत 1,130 रुपये रखी गई है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!