शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लेनोवो (Lenovo) का आईडियापैड योगा (Ideapad Yoga) अल्ट्राबुक लांच

लेनोवो (Lenovo) ने बाजार में आईडियापैड योगा (Ideapad Yoga) अल्ट्राबुक पेश की है।  

आईडियापैड योगा एक कंवर्टैबल डिवाइस है जिसे अल्ट्राबुक (Ultrabook) और टैबलेट (Tablet) दोनों रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेनोवो ने आईडियापैड योगा के दो मॉडल बाजार में पेश किये हैं। जिनमें 11 इंच और 13 इंच का मॉडल शामिल है। 
11 इंची आईडियापैड योगा विंडोज आरटी डिवाइस है। जिसमें टेगरा 3 प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम है। इसका वजन 1.25 किलोग्राम है। इसमें 2 यूएसबी 2.0 पोर्ट्स, वेबकैम, एचडीएमएल, कार्ड-रीडर, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 64 जीबी स्टोरेज क्षमता की सुविधा दी गयी है। इसकी कीमत 61,790 रुपये रखी गयी है। 
13 इंची आईडियापैड योगा विंडोज 8 (Windows 8) पर चलता है। इसमें तीसरी पीढ़ी का इंटेल कोर प्रोसेसर और 4जीबी रैम है। जिसे 8जीबी तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें भी वेबकैम, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एचडीएमएल दिया गया है। हालाँकि इसमें 1यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक यूएसबी 3.0 पोर्ट की सुविधा दी गयी है। इसका वजन 1.54 किलोग्राम है। इसकी शुरुआती कीमत 84,290 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2012)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!