शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोनी एक्सपेरिया (Sony Xperia) के नये स्मार्टफोन जल्द लांच

सोनी (Sony) एक्सपेरिया (Xperia) श्रेणी में जल्द ही भारत में अपने बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन लांच करने जा रहा है।

सोनी एक्सपेरिया जेड (Sony Xperia Z) और सोनी एक्सपेरिया जे़डएल (Sony Xperia ZL) दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.1 पर चलते हैं। इनमें 5 इंच का स्क्रीन डिसप्ले, 2जीबी रैम, एस4 क्वैडकौर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2एमपी का फ्रंट कैमरा लगा है। 

16जीबी की इंटर्नल स्टोरेज मेमोरी के साथ इनमें ब्लूटूथ 4.9, एनएफसी और वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा दी गयी है।

हालाँकि दोनों स्मार्टफोन  के फीचर्स एक जैसे ही हैं लेकिन 7.9एमएम का एक्सपेरिया जेड धूल और जल निरोधक (वाटरप्रूफ) होने के कारण महँगा है। 
लोकप्रिय ऑनलाइन रिटेल साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर ये दोनों स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए मौजूद है।
एक्सपेरिया जे़ को 38,990 रुपये पर और एक्सपेरिया जेडएल को 35,990 पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2013)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!