शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कार्बन (Karbonn) का एस2 टाइटेनियम (S2 Titanium) स्मार्टफोन जल्द लांच

कार्बन (Karbonn) जल्द ही टाइटेनियम (Titanium) श्रेणी में एक नया स्मार्टफोन लांच करने जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कंपनी एस1 टाइटेनियम (S1 Titanium) स्मार्टफोन की श्रृंखला के तहत एस2 टाइटेनियम (S2 Titanium) स्मार्टफोन को 14 मई को बाजार में उतारेगा।

इस ड्यूल सिम 3जी स्मार्टफोन में 5 इंच की टचस्क्रीन लगी है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज कोर प्रोसेसर, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।

यह डिवाइस एंड्रॉयड 4.1 पर चलता है, साथ में इसमें 1 जीबी रैम, 4 जीबी रोम लगी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ की सुविधा भी दी गयी है। इसकी शुरुआती कीमत 10,790 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 07 मई 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!