सोनी (Sony) ने एक्सपीरिया (Xperia) श्रेणी में अपना नया टैबलेट भारतीय बाजार में उतारा है।
सोनी एक्सपीरिया जेड (Sony Xperia Z) टैबलेट एंड्रॉयड 4.1 पर चलता है। इसमें 10.1 इंच का स्क्रीन डिसप्ले, 2जीबी रैम, 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वैड-कोर प्रोसेसर, 8 मेगापिक्सल का साइबर-शॉट रियर कैमरा और 2एमपी का फ्रंट कैमरा की सुविधा दी गयी है।


