शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सैमसंग (Samsung) की गैलेक्सी गियर (Galaxy Gear) स्मार्टवॉच जल्द बाजार में

सैंमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) जल्द ही बाजार में अपनी स्मार्ट वॉच (Smart Watch) पेश करने जा रही है।

मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी 4 सितंबर को अपनी इस सैमसंग गैलेक्सी गियर (Samsung Galaxy gear) स्मार्ट वॉच को उतारेगी। इस घड़ी की खासियत यह है कि इसमें एक स्मार्टफोन के तमाम तरह के फीचर्स शामिल होंगे। इस घड़ी से फोन करने के साथ-साथ, वीडियो गेम्स, ई-मेल करने की सुविधा भी होगी।

हालाँकि यह सैमसंग की पहली वॉच फोन नहीं है। कंपनी 1999 में अपना पहला वॉच फोन बाजार में उतार चुकी है। अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!