शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नोकिया (Nokia) का सस्ता फोन बाजार में

नोकिया (Nokia) ने बाजार में नया हैंडसेट उतारा है।

कंपनी के सस्ते ड्यूल सिम फोन नोकिया 114 (Nokia 114) की खास बात यह है कि इसमें उर्दू भाषा का विकल्प मौजूद है। नोकिया ने देश में 15 करोड़ उर्दू भाषी लोगों को ध्यान में रखते हुए इसे पेश किया है।

कंपना का दावा है कि यह देश का पहला फोन है, जिसमें उर्दू भाषा का विकल्प है। इसमें नोकिया एक्सप्रेस ब्राउजर के साथ ईजी स्वैप तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

नोकिया पहली कंपनी है, जिसने 2008 से लेकर अब तक हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, बंगाली, असमिया, पंजाबी और मराठी समेत कुल 11 क्षेत्रीय भाषाओं में अपना फोन उतारा है। 
इसकी शुरुआती कीमत 2,579 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!