शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐप्पल (Apple) : आईपैड एयर (Ipad Air) टैबलेट भारत में

ऐप्पल (Apple) आईपैड (Ipad) का नया मॉडल भारतीय बाजार में पेश कर रहा है। 

कंपनी आईपैड एयर (Ipad Air) टैबलेट को 7 दिसंबर को भारतीय बाजार में उतारेगा। 16 जीबी वाई-फाई आईपैड एयर आईओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कंपनी का दावा है कि आईपैड एयर अब तक का सबसे पतला और हल्का टैबलेट है। इसमें रेटिन डिसप्ले के साथ 9.7 इंच की एलईडी बैकलिट मल्टी टच स्क्रीन लगी है।
आईपैड एयर में एम7 को-प्रोसेसर के साथ ए7 चिप लगी है। यह 7.5 एमएम पतला और इसका वजन 469 ग्राम है।
इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इसे भूरे, सफेद, काले और सिल्वर रंगों में पेश किया जायेगा।
आईपैड एयर के 16 जीबी वाई-फाई मॉडल की शुरुआती कीमत 28,900 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 
 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!