शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेटाविंड (Datawind) ने तीन स्मार्टफोन बाजार में उतारे

डेटाविंड (Datawind) ने स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है। 

आकाश टैबलेट (Aakash Tablet) निर्माता कंपनी ने भारतीय बाजार में कम कीमत वाले स्मार्टफोन पेश किये हैं। कंपनी के पॉकेटसर्फर 3जी5 (PocketSurfer 3G5), पॉकेटसर्फर 5 (PocketSurfer 5) और पॉकेटसर्फर 5एक्स (PocketSurfer 5X) ड्यूल सिम स्मार्टफोन हैं। 

इन सभी स्मार्टफोन में पॉकेटसर्फर 3जी5 की कीमत 6,499 रुपये रखी गयी है। यह एंड्रॉयड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर, 4 जीबी मेमोरी और 5 एमपी का कैमरा लगा है। 
पॉकेटसर्फर 5 स्मार्टफोन में भी 5 इंच की स्क्रीन लगी है। यह एंड्रॉयड 4.0 पर  चलता है। इसमें कॉर्टेक्स ए9 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर लगा है. इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गयी है। 
वहीं, पॉकेटसर्फर 5एक्स स्मार्टफोन लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5 इंच की टचस्क्रीन, कोर्टेक्स ए8 प्रोसेसर, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, वीजीए फ्रंट कैमरा की सुविधा दी गयी है। इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!