शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जियोनी (Gionee) : ईलाइफ ई7 (Elife E7) स्मार्टफोन पेश

जियोनी (Gionee) ने बाजार में नया स्मार्टफोन पेश किया है। 

कंपनी का ईलाइफ ई7 (Elife E7) स्मार्टफोन 4.2 जेलीबीन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंनपी ने इसे 16 जीबी और 32 जीबी दो वर्जन में पेश किया है।

इसमें 5 इंच का डिसप्ले लगा है। इसके साथ 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 2 जीबी और 3 जीबी रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मेमोरी की सुविधा दी गयी है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें जीपीएस/एजीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीआरएस, 3जी और 4 जी की सुविधा दी गयी है। 

गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन को नवंबर माह में वैश्विक स्तर पर उतारा गया था। भारत में यह स्मार्टफोन 15 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इसके 16 जीबी की कीमत 26,999 रुपये और 32 जीबी की कीमत 29,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!