शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइक्रोमैक्स (Micromax) : फनबुक पी280 (Funbook P280) टैबलेट बाजार में

माइक्रोमैक्स (Micromax) ने बाजार में नया टैबलेट पेश किया है।

कंपनी का किफायती फनबुक पी280 (Funbook P280) टैबलेट एंड्रॉयड के 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटर्नल मेमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हालाँकि इसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है, जबकि इसमें रियर कैमरा की सुविधा मौजूद नहीं है। डेटा डॉन्गल और वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी पोर्ट मौजूद है, लेकिन 3जी के लिए सिम स्लॉट, ब्लूटूथ और जीपीएस की सुविधा इसमें नहीं मिलेगी। इसकी बैटरी लाइफ भी 2400 एमएएच ही है। 

इसकी शुरुआती कीमत 4,650 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!