शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

होंडा मोबिलियो (Honda Mobilio) कार भारत में पेश

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने भारत में अपना पहली मल्टी-पर्पस व्हीकल (एमपीवी) उतारा है।

मिड साइज सात सीटर होंडा मोबिलियो (Honda Mobilio) को पेट्रोल और डीजल दोनों ही विकल्पों में तीन संस्करणों (वर्जन) के साथ बाजार में पेश किया गया है। 

कार में 1.5 एलआई-डीटीईसी डीजल और 1.5 एलआई-वीटीईसी पेट्रोल इंजन है। इसमें फ्रंट गिल, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और पावर आउट रियर व्यू मिरर जैसे कई शानदार फीचर्स दिये गये हैं। एमपीवी मोबिलियो में 5-स्‍पीड मैनुअल गियर लगा है।  

मोबिलियो ई (Mobilio E) के पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.49 लाख रुपये और मोबिलियो एस (Mobilio S) की कीमत 8.76 लाख रुपये रखी गयी है, जबकि मोबिलियो वी (Mobilio V) की कीमत 8.76 लाख रुपये रखी गयी है। वहीं इसके डीजल वर्जन की कीमत 7.89 लाख रुपये से 10.86 लाख रुपये के बीच रखी गयी है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!