शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जियोनी (Gionee) : सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में उतारे

जियोनी (Gionee) ने भारतीय बाजार में दो नये स्मार्टफोन पेश किये हैं।

जियोनी ने पायनियर पी5एल (Pioneer P5L) और सीटीआरएल वी6एल (CTRL V6L) स्मार्टफोन एलटीई कनेक्टिविटी के साथ उतारे हैं। 

पायनियर पी5एल में 4.7 इंच का डिस्प्ले लगा है। यह 4.4 किटकैट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1 जीबी रैम के साथ क्वैड-कोर प्रोसेसर, 5 एमपी रियर कैमरा, 2 एमपी फ्रंट-फेसिंग कैमरा, माइक्रोएसडी सपोर्ट के साथ 8 जीबी की बिल्ट-इन स्टोरेज मेमोरी है। कनेक्टिविटी के लिहाज से 3जी, 4जी, एलटीई, वाइ-फाइ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/एज, जीपीएस, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ 4.0 की सुविधा दी गयी है। इसकी कीमत 10,000 रुपये रखी गयी है।

जियोनी सीटीआरएल वी6एल में 5 इंच का डिस्प्ले लगा है। यह भी 4.4 एंड्रॉयड सिस्टम पर चलता ह। इसमें 1 जीबी रैम, 1.2 गीगाहर्टज क्वैडकोर प्रोसेसर, 8 जीबी इन-बिल्ट मेमोरी, 8 एमपी रियर कैमरा, 5 एमपी फ्रंट-फेसिंग कैमरा लगा है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से 3जी, 4जी एलटीई, वाइ-फाइ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/एज, जीपीएस, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ 4.0 की सुविधा दी गयी है। इसकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!